उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में समायोजन एवं उपलब्धि अभिप्रेरणा का विश्लेषण

Kailash Chand Meena
पी-एच.डी. शोधार्थी, शिक्षा विभाग, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश

Co-Author 1

डॉ. शशि रंजन, सहायक प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों में समायोजन और उपलब्धि अभिप्रेरणा के स्तर का आकलन करना है। समायोजन को गृह, विद्यालय, सामाजिक और भावनात्मक आयामों में परिभाषित किया गया है, जबकि उपलब्धि अभिप्रेरणा को सफलता प्राप्त करने और व्यक्तिगत उत्कृष्टता हासिल करने की प्रवृत्ति के रूप में देखा गया है। इस शोध कार्य में दिल्ली के १६ शैक्षिक जिलों से बहु-स्तरीय स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि द्वारा ४२९ विद्यार्थियों का चयन किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु डॉ. आशुतोष कुमार की सामाजिक समायोजन मापनी और प्रो. प्रतिभा देव एवं डॉ. आशा मोहन की उपलब्धि अभिप्रेरणा मापनी का प्रयोग किया गया। विश्लेषण से स्पष्ट होता है कि जिन विद्यार्थियों का समायोजन स्तर उच्च है, उनकी उपलब्धि अभिप्रेरणा भी अधिक है।

Highlights