कौटिल्य के अर्थशास्त्र और महाभारत में इन्फॉर्मेशन वारफेयर के सूत्र कौटिल्य के अर्थशास्त्र और महाभारत में इन्फॉर्मेशन वारफेयर के सूत्र
- View Abstract
- Download PDF
- Download Certificate
-
Published on: Sep 30, 2026
-
DOI: CIJE20261131429
Dr Surya Prakash
डिप्टी एडिटर, एनडीटीवी डिजिटल, अहमदाबाद Email- suryaprakash013@gmail.com, Mobile-9871556013
भारतीय ज्ञान परंपरा में किसी भी विषय के सूत्र पाए जाते हैं। वर्तमान दौर में युद्ध क्षेत्र और उसकी रणनीति एवं साधनों में भी तेजी से बदलाव आ रहे हैं। इन सभी को एक नई शब्दावली हाइब्रिड वारफेयर में समाहित किया जाता है, जिसका केंद्रीय तत्व इन्फॉर्मेशन वारफेयर रहा है। हमें यह शब्दावली नई मालूम पड़ती है, किंतु इसके संदर्भ में अध्ययन करने पर पता चलता है कि भारतीय महाग्रंथों महाभारत और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में इसके सूत्र पूरी गहराई से पाए जाते हैं। कौटिल्य ने तो सूचना को इतना अहम माना है कि वे इसे युद्ध क्षेत्र में चलाए गए हथियारों से भी ज्यादा मारक मानते हैं। इसी प्रकार महाभारत के भी दो ऐसे प्रसंग हैं, जहां दो सूचनाएं पूरे युद्ध क्षेत्र का माहौल बदल देती हैं और इसका सीधा असर परिणाम पर भी पड़ता है। प्रस्तुत शोध पत्र में इन दो ग्रंथों का संदर्भ लेते हुए इन्फॉर्मेशन वारफेयर का अध्ययन किया गया है।