स्नातक स्तर के शारीरिक शिक्षा एवं फार्मेंसी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों के राजनीतिक समाजीकरण का तुलनात्मक अध्ययन
- View Abstract
- Download PDF
- Download Certificate
-
Published on: Mar 31, 2026
-
Co-Authors: डाॅ.भारती विजय
-
DOI: CIJE20261111369_70
Sangeeta Maharwal
शोधार्थी, शिक्षा विभाग, अपेक्स विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
Co-Author 1
डाॅ.भारती विजय
शोध पर्यवेक्षिका (असिसटेन्ट प्रोफेसर) , शिक्षा विभाग, अपेक्स विश्वविद्यालय, जयपुर, राजस्थान
राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक व्यवस्था के प्रति दृष्टिकोण और विश्वास की स्थापना और विकास है. यह वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर और समुदाय स्तर पर राजनीतिक संस्कृति को आकार दिया जाता है, साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जाता है. राजनीतिक समाजीकरण राजनीतिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण निवेशिक कार्य है जो “मूल्यों के आधिकारिक आवंटन“ के माध्यम से समाज को नियंत्रित करता है। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य स्नातक स्तर के शारीरिक शिक्षा एवं फार्मेंसी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों के राजनीतिक समाजीकरण के आयामों राजनीतिक ज्ञान एवं राजनीतिक सहभागिता का तुलनात्मक अध्ययन करना हैं। शोध में शोधार्थी द्वारा सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया। प्रस्तुत शोध के लिए न्यादर्श के रूप में राजस्थान राज्य के जयपुर जिले के शारीरिक शिक्षा एवं फार्मेंसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम में संलग्न महाविद्यालयों के कुल 320 एवं इसमें प्रत्येक क्षेत्र से 160 विद्यार्थियों को जिसमें 160 प्रशिक्षणार्थियों को लिया गया । न्यादर्शन स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्ष विधि से किया गया। शोधार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुसंधान कार्य के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु दत्त संकलन का कार्य स्वयं पर्यवेक्षक के निर्देशन में राजनीतिक समाजीकरण के स्वनिर्मित परीक्षण द्वारा किया गया। निष्कर्ष में ज्ञात हंआ कि शारीरिक शिक्षा एवं फार्मेंसी पाठ्यक्रमों की भिन्नता के आधार पर राजनीतिक समाजीकरण के राजनीतिक ज्ञान आयाम में सार्थक अंतर पाया जाता है। जबकि राजनीतिक सहभागिता आयाम में सार्थक अंतर नहीं पाया जाता है।