“ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर साइबर ठगी के प्रति स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की जागरूकता का अध्ययन”
- View Abstract
- Download PDF
- Download Certificate
-
Published on: Jun 30, 2026
-
Co-Authors: Dr. Tripti Saini
-
DOI: CIJE20261121405_06
Parul Shekhawat
B.Ed. M.Ed Student, Biyani Girls B.Ed. College, Jaipur Rajasthan Email : parul89shekhawat@gmail.com, Mobile- 9079917905
Co-Author 1
Dr. Tripti Saini
Associate professor, Biyani Girls B.Ed. College, Jaipur
वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart तथा Meesho का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इन प्लेटफॉर्मों ने उपभोक्ताओं, विशेष रूप से विद्यार्थियों, को सुविधा प्रदान की है, किंतु इसके साथ साइबर ठगी, फिशिंग, फर्जी वेबसाइट तथा डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी जैसी समस्याएँ भी बढ़ी हैं। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य स्नातक स्तर के विद्यार्थियों में ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित साइबर ठगी के प्रति जागरूकता, सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के ज्ञान का अध्ययन करना है। अध्ययन में 200 विद्यार्थियों (100 ग्रामीण एवं 100 शहरी) को शामिल किया गया। डेटा संग्रह हेतु प्रश्नावली का प्रयोग किया गया तथा प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण Mean, Median, Mode, Standard Deviation एवं t-test द्वारा किया गया। अध्ययन से ज्ञात हुआ कि विद्यार्थियों में साइबर ठगी के प्रति सामान्य जागरूकता मौजूद है, किंतु उन्नत सुरक्षा उपायों एवं डिजिटल सतर्कता के प्रति अधिक जागरूकता की आवश्यकता है