उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की ABC प्रणाली के उपयोग की जागरूकता का अध्ययन

ANKITA KUMARI
बी.एड. एम.एड. छात्रा, बियानी गर्ल्स बी.एड. काॅलेज, जयपुर, Email : ankita1592000@gmail.com, Mobile- 7357693426

Co-Author 1

डॉ भारती शर्मा
असोसिएट प्रोफेसर, बियानी गर्ल्स बी.एड. काॅलेज, जयपुर
प्रस्तुत शोध 'उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों की ABC प्रणाली के उपयोग की जागरूकता का अध्ययन' उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों में ABC प्रणाली के उपयोग की जागरूकता का स्तर समझने का प्रयास करता है। यह शोध ABC प्रणाली की संरचना, ABC प्रणाली की शैक्षणिक प्रक्रियाओं में सहभागिता, शिक्षण-अधिगम में लचीलापन, शैक्षणिक प्रगति में सहायता और उच्च शिक्षा में करियर उन्मुखता को दर्शाता है। यह प्रणाली एनईपी-2020 के अंतर्गत प्रस्तावित है और इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को शैक्षणिक क्रेडिट्स को अर्जित करना, संचय करना, स्थानांतरित करना और उपयोग में लाना है तथा शिक्षा को अधिक लचीला और पारदर्शी बनाना है। इस शोध में महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस शोध में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है तथा आंकड़ों का सांख्यिकीय विश्लेषण किया गया है। मुख्य शब्द: ABC प्रणाली, एनईपी-2020, शैक्षणिक क्रेडिट्स, शिक्षण-अधिगम में लचीलापन, करियर उन्मुखता।

Highlights